छत्तीसगढ़लोकल न्यूज़
दुर्ग ब्रेकिंग:- चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल शुक्ला का हुआ ताबादला,अब अंबिकापुर में देंगे अपनी सेवाए।

दुर्ग में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल की निभा रहे थे जिम्मेदारी…
एक निजी नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर विश्वनाथ यादव द्वारा बाकायदा सार्वजनिक रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर जिले के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के संरक्षण में नर्सिंग होम एक्ट नोडल अधिकारी डॉक्टर अनिल शुक्ला पर खुलेआम पैसों के लेन देन का गंभीर आरोप लगाया गया था…
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग: मंत्रालय रायपुर से निकले आदेश के बाद कमांक एफ 1-66/2024/सत्रह / एक राज्य शासन, एतद्वारा, निम्नांकित चिकित्सकों/विषेशज्ञों को प्रशासकीय आधार पर स्थानांतरित करते हुए।
उन्हें उनके नाम के सम्मुख कॉलम (4) में दर्शित स्थान पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ करता है जिसमें दूसरे नबर पर दुर्ग में नर्सिंग होम एक्ट नोडल अधिकारी के रूप में अपनी सेवाए दे रहे डॉक्टर अनिल शुक्ला की अब नवीन पदस्थापना प्रभारी संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग अम्बिकापुर में की गयी है। वही इस हुई पदोन्नति को लेकर उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।